रांची से गिरिडीह जा रही बस अनियंत्रित होकर बड़ाकर नदी में गिरी, 2 की मौत बचाव कार्य जारी

Dhanbad /Giridih :- गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. जहां पर सम्राट नामक एक बस जो रांची से गिरिडीह आ रही थी वह अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस बड़ाकर नदी में गिर गई है.

इसे भी पढ़ें :- धनबाद : तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर विज्ञापन वाली खम्भे से टकराकर हुई चकनाचूर, घायल SNMMCH में

जानकारी के अनुसार 40 से अधिक लोग बस में सवार थे. राहत और बचाव कार्य अभी जारी है. फिलहाल दो लोगों के मरने की सूचना भी मिल रही है. लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

घटना की सूचना पाकर गिरिडीह विधायक और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद गुजर रहे कांवरिया गाड़ियों से भी उतरकर कांवरियों ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में अपना योगदान दिया है. फिलहाल अभी तक राहत और बचाव का कार्य जारी है. मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस प्रशासन और पूरे जिले प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें :- http://गाय चराने गए शख्स को वर्चस्व फैलाने के लिए आधा दर्जन लोगों ने मिलकर पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *