Adityapur Suside: पत्नी गई थी मायके, पति ने फांसी लगा कर दे दी जान, 14 घंटे तक शव पड़ा रहा घर में

Saraikela : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती ए रोड निवासी 27 वर्षीय विशाल बोसा नमक विवाहित व्यक्ति ने बीते रात अपने घर में खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी कंपनी में सीएनसी मशीन ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था.

इसे भी पढ़ें :- अब तक महिला कॉलेज की लड़कियां फांसी लगाने के लिए होती थी चर्चित, लेकिन अब कॉलेज में प्रोफेसर ने ही लगाई फांसी, जाने क्या है पूरा मामला

बताया जाता है घटना बीते रात 8 बजे के आसपास की है, जब मृतक घर में अकेला था. तभी उसने दरवाजा बंद कर फंदे के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना से पहले मृतक की पत्नी आदित्यपुर चूना भट्टा स्थित अपने मायके गई हुई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. घटना की जानकारी बाद में मकान मालिक को हुई. जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मृतक फंदे से झूल रहा था. मकान मालिक समेत स्थानीय लोगों द्वारा फौरन घटना की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कोरम पूरा करते हुए शव को फंदे से उतारकर घर के बिस्तर पर लेटा कर चलती बनी.

14 घंटे तक मृतक का शव घर पर रहा पड़ा

घटना के बाद रात तकरीबन 9:30 बजे पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव को फंदे से उतारा. जिसके बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम की बात कह कर पुलिस वापस लौट गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 14 घंटे तक शव घर में ही पड़े रहने पर स्थानीय लोगों द्वारा भाजपा नेत्री रश्मि साहू को मामले से अवगत कराया गया. इसके बाद उन्होंने पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया है. इधर, 14 घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजने की तैयारी में जुटी है.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur Accident: अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार महिला को कुचला, स्थिति गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा