मंगेतर के साथ गांव आई युवती का सामूहिक दुष्‍कर्म, पुलिस ने 5 आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगेतर के साथ गांव घूमने आए युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुआ है. इस संबंध में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें :- https://thenews24live.com/chaibasa-news-10-youths-gang-raped-software-engineer-girl-case-registered/

गुरुवार की शाम पीड़िता अपने मंगेतर के साथ उसके गांव घूमने आई हुई थी. इसी दौरान कुछ युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक फरार हो गए. ग्रामीण संजय मुंडा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुरुवार की संध्या लगभग 6 बजे संजय मुण्डा नामक व्यक्ति द्वारा मुफ्फसिल थाना को सूचना दिया गया था कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम बारीजल स्थित झाडीनुमा जगह में उनके मंगेतर के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. उक्त सूचना पर अविलंब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा दिलीप खलखो के नेतृत्व में टीम गठन कर घटना स्थल पर भेजा गया. जहाँ पर दुष्कर्म पीडिता उपस्थित थी. जिनके द्वारा बताया गया कि पाँच लोग मिलकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका बैग, मोबाईल, रुपया एवं अन्य सामान लेकर भाग गए हैं. जिसके बाद पीड़िता को सदर अस्पताल चाईबासा भेजकर चिकित्सीय जाँच करवाया गया.

पुलिस ने 24 घंटे की किया सामुहिक दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :-http://Rape with minor – 3 रिश्तेदारों ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म, 5 महीने बाद गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला

मुफ्फसिल थाना कांड दर्ज किया गया. उक्त गठित पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त पाँचों अभियुक्त 1. विशाल पुरती उर्फ चन्द्र पुरती, उम्र 25 वर्ष, 2. सिंगराय पुरती उर्फ पिन्टु पुरती, उम्र 43 वर्ष, 3. हरिचरण पाड़ेया उर्फ लोके, उम्र 33 वर्ष, 4. सुलेमान पुरती, उम्र- 22 वर्ष, 5. हरिचरण पुरती उर्फ जारोय पुरती, उम्र 30 वर्ष सभी  मुफस्सिल थाना  के ग्राम कातीगूटू के निवासी हैं, सभी को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर इस घटना में लूटे गये मोबाईल, बैग, रुपया एवं अन्य सामान को बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम