दुर्गा पूजा से पूर्व शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने सड़क पर उतरी सहायक नगर आयुक्त

Dhanbad : दुर्गा पूजा से पूर्व धनबाद शहर को सड़क जाम एवं अतिक्रमण से मुक्त करने के उद्देश्य से धनबाद नगर निगम के द्वारा सोमवार अहले सुबह रणधीर वर्मा चौक से हीरापुर हटिया तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

इसके तहत कई फुटपाथी दुकानदारों को जो अस्थाई तौर पर दुकान चला रहे हैं और उन्होंने घेराबंदी कर अतिक्रमण कर दिया है, उन्हें तुरंत हटाया गया. जबकि जिन लोगों ने स्थाई अतिक्रमण किया है, उन्हें 3 दिन की समय दी गई है. ताकि 3 दिन के अंदर वह अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा बलपूर्वक धनबाद नगर निगम उनके अतिक्रमण को ध्वस्त कर देगा.

इसे भी पढ़ें :- Gamharia encroachment :सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बने बाउंड्री वॉल को अंचल कार्यालय ने किया ध्वस्त

वहीं मीडिया से बात करते हुए सहायक नगर आयुक्त संतोषनी मुर्मू ने बताया कि बार-बार अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जाती है नोटिस दी जाती है बावजूद इनके द्वारा अतिक्रमण हटाया नहीं जाता है. अभियान चलाने के कुछ दिनों के बाद यह पुनः दुकान सजा लेते हैं ऐसे में इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर धनबाद निगम ने इन्हें सख्त हिदायत दी है और अब अतिक्रमण करने वालों की खैर नही.

http://Chaibasa News पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जगन्नाथपुर अनुमंडल में चलाया सदस्यता अभियान, डीपीएस व्यापारियों के साथ की बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *