Gamharia encroachment :सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बने बाउंड्री वॉल को अंचल कार्यालय ने किया ध्वस्त

सरायकेला: जिला अंतर्गत गम्हरिया अंचलाअधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर आसंगी मौजा के खाता नंबर 187 के प्लॉट संख्या 93, 94,96 पर हुए अवैध चारहदीवारी निर्माण को ध्वस्त किया गया।
तकरीबन 3 एकड़ रखवा के सरकारी भूमि पर रितेश भालोतिया नामक व्यक्ति द्वारा अवैध दखल किया गया था जिसे पूर्व में नोटिस देने के बाद शुक्रवार को तोड़ दिया गया अंचलाधिकारी के निर्देश पर इस कार्रवाई में अंचल निरीक्षक मनोज कुमार सिंह समेत अंचल कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे. कार्रवाई के संबंध में सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन को घेराबंदी कर अपने कब्जे में लिए जाने जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय को दी. तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर अंचल निरीक्षक को अतिक्रमित जमीन पर भेजा और अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किया गया हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु