Adityapur murder: आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी में गला रेत युवक की हत्या, झाड़ी में फेका लाश

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में झाड़ियां से एक युवक का शव बरामद किया गया है ,युवक की गला रेत कर हत्या की गई है, इसके बाद शव को लाकर झाड़ियो में फेंक दिया गया.

इसे भी पढ़ें:-

चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, तीन नक्सली गिरफ्तार, आईईडी बनाने का सामान बरामद

शुक्रवार दोपहर शव मिलने के बाद रेलवे कॉलोनी में सनसनी फैल गई ,स्थानीय लोगों द्वारा फौरन आरआईटी पुलिस को शव की सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने मामले की जांच शुरू की, थाना प्रभारी द्वारा बताया गया है की प्रथम दृष्टि में हत्या गला रेत कर की गई है ,बाद में शव को लाकर झाड़ियो में फेंक दिया गया, थाना प्रभारी ने बताया कि रेलवे कॉलोनी के बंद पड़े क्वार्टर में संभवत युवक की हत्या की गई है. पुलिस अनुसंधान के क्रम में मृत युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है,. इधर पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतक नहीं है आसपास क्षेत्र का

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को बताया गया है कि मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है, स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का नहीं है. फिलहाल हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल सका है, इधर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गयी हैं.

http://चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, तीन नक्सली गिरफ्तार, आईईडी बनाने का सामान बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *