जमशेदपुर : चोरों ने बेहोशी की स्प्रे का इस्तेमाल कर घर मे की चोरी, लाखों नगद और आभूषण पर किया हाथ साफ

जमशेदपुर :- पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर साई मंदिर के पास रहने वाली पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक के पद पर तैनात रामा सिन्हा के घर में बीती रात चोरों ने नकद डेढ़ लाख रुपए और बीस लाख रुपए के आभूषण की चोरी कर ली. चोर छत का ग्रिल काट कर भीतर घुसे और चोरी कर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे है. दो बेटा अभिषेक कुमार, अमन आकाश उनके साथ रहते है, जबकि एक पुत्र अमित कुमार एग्रिको में रहता है. सोमवार रात एक बजे तक सभी जागे हुए थे, इसके बाद सभी सो गए. अगले दिन मंगलवार सुबह 6 बजे सभी की नींद खुली.

इसे भी पढ़ें :-

जमशेदपुर : छठ पूजा में सुबह अर्घ्य देने गया था परिवार, चोरों ने दरवाजा तोड़ नगद और लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

बेहोशी की स्प्रे का हुआ इस्तेमाल

बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य रोजाना सुबह 4 से 5 बजे के बीच जग जाते हैं. लेकिन मंगलवार को उनकी नींद काफी देर से खुली. सभी सदस्यों के सिर में दर्द था. इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने चोरी करने से पहले बेहोशी के स्प्रे इस्तेमाल किया है.

छत का ग्रिल काट कर घुसे चोर

चोर घर की छत का ग्रिल काटकर घर में घुसे और आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. ग्रिल को तोड़ने में किसी लोहे के रोड का इस्तेमाल हुआ है.

http://जमशेदपुर : छठ पूजा में सुबह अर्घ्य देने गया था परिवार, चोरों ने दरवाजा तोड़ नगद और लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत