महिला थाना में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, आग पर पाया गया काबू

Dhanbad : जिले में उस समय अफरा तफरी मच गई जब महिला थाना में आग लग गई. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तुरंत पहुंचे और काफी मस्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

इसे भी पढ़ें :- जमशेदपुर : फर्नीचर दुकान और गैरेज में अहले सुबह लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

महिला थाना में आग लगने से पूरी तरह से स्टोर के फाइल कागजात के साथ कई सामान जलने की उम्मीद जताई जा रही है. अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचकर आज पर फिलहाल काबू पा लिया हैं. तब तक पूरी तरह से आग स्टोर में रखी सभी चीजो को जल चुकी थी जिसमें कुछ जरूरी कागजात की भी होने की सूचना मिल रही है. इसमें कुछ सामान ऐसे भी थे जो जब्त किया हुआ कहा जा रहा है जितने भी जप्त की हुई सामान्य थी वह इस स्टोर में एकत्रित रखी हुई थी जो अब पूरी तरह से राख में बदल चुकी है.

आप देख पा रहे हैं किस तरह से यह आग की लपटे पूरे स्टोर को अपने आगोश में कर रखी है. बताया जा रहा है स्टोर में जितनी भी समान या कागजात थी उसमें से किसी भी चीज की बचने की कोई गुंजाइश नहीं है. दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर पहुंच जाने से और ज्यादा किसी तरह की हताहत नहीं हुई और आज पर फिलहाल काबू पा लिया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

http://जमशेदपुर : बंद पड़े केबल कंपनी में अचानक लग गई आग, आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *