जमशेदपुर : जिला कप्तान दल बल के साथ किया क्षेत्र का पैदल भ्रमण, जानें क्यों

Jamshedpur :- अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, अपराधियों के अंदर खौफ पैदा करने साथ ही आम लोगों के अंदर पुलिस के विश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुलिस कप्तान ने पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवानों के साथ पूरे क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया.

इसे भी पढ़ें :-

जमशेदपुर : यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार

इस दौरान जुगसलाई वासियों ने बाटा चौक के निकट पुलिस पदाधिकारी को बेहतर कार्य के लिए पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.

अपराधिक गतिविधियों को धरसाही करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी के पैदल पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई. इसी क्रम में जुगसलाई थाना क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग की गई. जिसमें मुख्य रूप से पुलिस कप्तान कौशल किशोर शामिल हुए. इनके साथ सिटी एसपी, एएसपी, डीएसपी जुगसलाई थाना प्रभारी पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिस जवान मुख्य रूप से मौजूद थे. वीर कुंवर सिंह चौक से पैदल भ्रमण करते हुए पूरे बाजार होते हुए. जुगसलाई रेलवे फाटक के निकट तक पैदल भ्रमण किया गया. इस दौरान बेहतर पुलिसिंग को लेकर बाटा चौक के निकट व्यापारियों ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर पुलिस पदाधिकारियो का स्वागत किया. जानकारी देते हुए एसएसपी कौशल किशोर ने कहा कि अपराधिक घटनाओं को पूरी तरह से समाप्त करने, लोगों के अंदर अपराधियों का भय समाप्त करने आम लोगों और पुलिस के बीच के दूरी को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पैदल पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है. जिसमें खुद जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं और विभिन्न थाना क्षेत्र का भ्रमण कर आम लोगों से रूबरू हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह से तत्पर है, पर आम लोगों की जिम्मेदारी बढ़ती है कि वे भी पुलिस से हिचकिचाहट दूर करते हुए क्षेत्र की गतिविधियों को पुलिस के साथ साझा करें. अपने घरों प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए. किसी तरह की अपराधी गतिविधियों या फिर कोई गलत काम हो रहा है. तो उसकी जानकारी त्वरित रूप से पुलिस को दे ताकि पुलिस उस पर अंकुश लगाने में कामयाब हो सके. पुलिस अपना कार्य कर रही है आम लोगों को पुलिस का साथ देने की जरूरत है.

http://जमशेदपुर : यूआईडी अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत