स्टील एक्सप्रेस समेत कई लोकल ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को छोड़ने को लेकर यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

Jamshedpur :- खड़गपुर रेल मंडल के झारग्राम स्टेशन पर स्टील एक्सप्रेस समेत कई लोकल ट्रेनों को होल्ड किए जाने से नाराज यात्रियों ने गुरुवार सुबह जमकर हंगामा किया.

इसे भी पढ़ें :-

टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को 4 दिसंबर से लेकर 1 मार्च तक रदद् करने से नाराज हुए सिख समाज, ज्ञापन सौंप कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान स्टील एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री रेल ट्रैक पर उतर आए और नारेबाजी की. हंगामा करने वालों में ज्यादातर रेल कर्मी और मजदूर वर्ग के लोग शामिल थे, जो ड्यूटी पर आने जाने के लिए रोजाना ट्रेनों का इस्तेमाल करते है. लोगों का आरोप था कि यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को पास दिया जाता है. अक्सर ऐसा किया जाता है, जिस कारण उन्हें ड्यूटी पर पहुंचने में देर हो जाती है.

इधर, हंगामे की जानकारी मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए. इसके बाद रेल पुलिस ने बल का प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को रेल ट्रैक से हटाया. हंगामे के कारण टाटा की तरफ से जाने वाली जनशताब्दी और इस्पात एक्सप्रेस को भी झारग्राम के आउटर में काफी देर तक रोक कर रखा गया था. वहीं टाटा की ओर आ रही दुरंतो एक्सप्रेस भी रुकी थी. हंगामा खत्म होने के बाद सभी ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

http://टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को 4 दिसंबर से लेकर 1 मार्च तक रदद् करने से नाराज हुए सिख समाज, ज्ञापन सौंप कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत