झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वर्गीय धर्मा मुर्मू का शहादत दिवस

Jamshedpur :- राजनगर झामुमो प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष लालू हांसदा उर्फ़ रंजीत हंसदा के नेतृत्व में आज पार्टी कार्यालय में झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय धर्मा मुर्मू के पहला शहादत दिवस मनाया गया.

सर्वप्रथम पार्टी कार्यालय में स्वर्गीय मुर्मू के चित्रपट पर उनके धर्मपत्नी एवं पुत्रों के द्वारा माल्यार्पण किया गया. उसके बाद बारी-बारी से सभी लोगों ने स्वर्गीय मुर्मू के चित्र पर मायलार्पण कर नमन किया. इस अवसर पर उपस्थित जिला संयुक्त सचिव नींबू प्रधान ने कहा कि आज ही के दिन श्री मुर्मू का आकस्मिक निधन हुआ था. स्वर्गीय मुर्मू झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक जुझार एवं कर्मठ प्रखंड अध्यक्ष के रूप में जाने जाते थे. वे अपने कार्यकाल में सभी लोगों को साथ लेकर चलने तथा संगठन के प्रति उनके कार्यों को हमेशा याद किए जाएंगे. वह सभी से हंस कर बात करते हुए किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने की महारत थे. वहीं वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष लालू हांसदा ने कहा की धर्म मुर्मू की शक्ति हमेशा खेलते रहेगी. फिर भी हम लोग प्रयास करेंगे कि उनके द्वारा छोड़ी गई कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे और पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनों तो पहचाने का प्रयास करेंगे और हमेशा संगठन के प्रति स्वर्गीय मुर्मू की तरह निस्वार्थ भाव से काम करने करेंगे.

मौके पर उपस्थित हीरालाल सतपति, नेबू प्रधान, चतुर्भुज प्रधान, सोमनाथ गोप, जिला परिषद सुलेखा हांसदा, जिला परिषद मालती देवगम, डूबरों देबगाम, राकेश पति, राकेश सतपति, सुमित कई लोगों उपस्थित रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *