झारखंड में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, लोकसभा चुनाव में माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए सभी सीटों पर मात देंगे भाजपा को : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लोकसभा समन्वय समिति की बैठक आज कांग्रेस भवन चाईबासा में आयोजित की गई. झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बंधु तिर्की, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह एवं विधायक सोना राम सिंकु मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े :-

बूथ कमिटी मजबूत कर, आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करना है – मधु कोड़ा

कांग्रेस भवन पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया.

प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के उपस्थिति में लोकसभा समन्वय समिति के सभी आमंत्रित प्रतिनिधियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी ओर से की गई तैयारी से अवगत कराया एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया.

इस अवसर पर तीनों जिला अध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पुर्वी सिहभुम, विधानसभा प्रभारी गण, विशेष आमंत्रित भारत यात्री, पंचायती राज संगठन, सभी विधानसभा एलडीएम, सभी अग्रणी संगठन के अध्यक्ष गण, सभी प्रकोष्ठ विभाग एवं संगठन के अध्यक्षगण/चेयरमैन गण सभी प्रदेश प्रतिनिधि गण एवं सभी प्रखंड/नगर अध्यक्ष गण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

http://बूथ कमिटी मजबूत कर, आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करना है – मधु कोड़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत