कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 300 करोड़ की नगद बरामदगी, भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने साकची के बड़ा गोलचक्कर पर ‘विशाल धरना-प्रदर्शन’

Jamshedpur :- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से 300 करोड़ से अधिक की नगद बरामदगी एवं पूरे राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार और खनिज संपदाओं की खुली लूट के मुद्दे को लेकर भाजपा ने रविवार को साकची बड़ा गोलचक्कर पर ‘विशाल धरना-प्रदर्शन’ किया.

इसे भी पढ़े:-

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू पहुंचे भाजपा युवा नेता चंदन महतो के आवास, क्या है खास बात

इस धरना-प्रदर्शन में चंदनकियारी के विधायक, पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, अभय सिंह समेत अन्य मुख्यरूप से शामिल थे.

भाजपाइयों ने हाथों में बैनर लेकर विरोध जताया साथ ही हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो और हेमंत सोरेन चोर है जैसे नारे लगाये. प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की. अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड एक बार फिर शर्मसार हुआ है.

उन्होंने इस घटना की जांच ईडी से कराने और ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर यह पता लगाने की मांग की है कि इतने नकदी पैसे कहां, किस कारण से और किसके स्रोत से आए है ताकि भ्रष्टाचार की गंगोत्री को बंद किया जा सके.

http://कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू पहुंचे भाजपा युवा नेता चंदन महतो के आवास, क्या है खास बात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत