एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग : यंग झारखंड की लगातार चौथी जीत, टॉउन क्लब को सात विकेट से हराया

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा ए-डिवीजन लीग छठे मैच में आज यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा की टीम ने टॉउन क्लब चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब की ये लगातार चौथी जीत है। आज की जीत के साथ ही यंग झारखण्ड क्रिकेट क्लब के कुल 16 अंक हो गए हैं और अगर कोई अजूबा न हुआ तो इस टीम का फाईनल में खेलना लगभग तय है।

इसे भी पढ़े :-

एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग : यंग झारखंड की लगातार चौथी जीत, टॉउन क्लब को सात विकेट से हराया

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉउन क्लब चाईबासा की टीम 29.2 ओवर में 153 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस टीम की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज कप्तान प्रणय विश्वकर्मा रहा जिसने पारी की शुरुआत करते हुए 74 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों एवं पाँच छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 89 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में चित्ता साव ने 18 एवं सनोज कुमार ने 17 रनों का योगदान दिया। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। यंग झारखंड की ओर से आयुष पाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 16 रन देकर चार खिलाड़ियों को चलता किया। सत्यम यादव को दो तथा सन्नी मिश्रा, आशीष चौधरी एवं विकास यादव को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जीत के लिए निर्धारित 35 ओवर में 154 रनों के आसान सा लक्ष्य को यंग झारखण्ड के बल्लेबाजों ने 20.4 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। कप्तान हर्ष कुमार ने 69 गेंदों पर बारह चौकों एवं दो छक्कों की मदद से 89 नाबाद रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत को आसान बना दिया।

प्रज्जवल झा ने भी दो चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से 35 नाबाद रनों की पारी खेलकर टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टाउन क्लब की ओर से अभिजित बर्मन ने 18 रन देकर एक विकेट तथा भारत भूषण ने 25 रन देकर एक विकेट हासिल किए जबकि एक खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुआ।

http://एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग : यंग झारखंड की लगातार चौथी जीत, टॉउन क्लब को सात विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ