पूर्व उप मुखिया की नक्सलियों ने की हत्या, फेंका पोस्टर, एसपी ने की खबर की पुष्टि

Chaibasa : जिले के अत्यंत नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के रायगढ़ा में नक्सलियों ने पूर्व उप प्रमुख कमल पूर्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उप प्रमुख की हत्या की है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने खबर की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों ने रिटायर्ड बीएसएफ के जवान को मुखबिरी का आरोप लगाकर गोलीमार कर की हत्या

पुलिस ने गुदड़ी थाना क्षेत्र के रायगढ़ा मुख्य सड़क से कमल पूर्ति का शव बरामद किया है. घटना सोमवार देर शाम की है. शव के पास नक्सलियों ने पोस्टर भी फेंका है. घटना जिस जगह हुई है वह इलाका घोर नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि पूर्व उप मुखिया पीएलएफआई के साथ संलिप्त होने के मामले में जेल भी जा चुका है. जेल से छूटने के बाद नक्सलियों ने इसे टारगेट कर रखा था. यही कारण है कि इसके ऊपर दो बार पहले भी हमला हुआ था और इस लक्षित कर नक्सलियों ने इसकी हत्या कर दी है.

इसे भी पढ़ें :- http://नक्सल कैंप ध्वस्त किये जाने से बौखलाए नक्सलियों ने लगातार तीसरे दिन की तीन की हत्या

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *