रोटरी क्लब चाईबासा ने 150 जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों के बीच गर्म कपड़ों का किया वितरण

 

 

Chaibasa :- रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से बड़ा सांबिया गांव में 18 दिसंबर को 150 जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया. 

 

 

क्लब की अध्यक्षा हीना ठक्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब के सदस्य रो. डॉक्टर विजय मूंधड़ा एवं पूर्व अध्यक्ष रो. डॉक्टर वीणा मूंधड़ा की ओर से उनके पिता स्व. विश्वनाथ मूंधड़ा एवं माता स्व. रुक्मिणी देवी मूंधड़ा की स्मृति में आयोजित इस शिविर में कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए और ठंड से राहत पाने के लिए गर्म कपड़ों के वितरण का नेक कार्य किया गया. साथ ही मिठाई एवं बिस्कुट भी बांटे गये. मूदंडा परिवार द्वारा यह कार्यक्रम विगत चार पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा है. डॉ वीणा ने सहयोग के लिए वहां उपस्थित गांव वालों व निलेश का आभार व्यक्त किया. 

इस मौके पर वीना मूंधड़ा, विजय मूंधड़ा, वरुण मूंधड़ा, राशि मूंधड़ा, रितेश मूंधड़ा, अंजू राठौर , महेश खत्री, सुशील मूंधड़ा, सुमित खीरवाल, सुशील चौमाल एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ