सरकार से पेंशन की रकम में बढ़ोतरी करने को लेकर ईपीएस 95 नेशनल एजिटेशन कमिटी ने किया प्रदर्शन, जानें क्या है मांगे

 

 

Jamshedpur : साकची में पीएफ कार्यालय के सामने ईपीएस 95 नेशनल एजिटेशन कमिटी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया. ईपीएस 95 नेशनल एजिटेशन कमिटी के पदाधिकारी सरकार से पेंशन की रकम में बढ़ोतरी करने को लेकर कर रहे थे.

इसे भी पढ़े:-

Adityapur: नशाखोरी के विरुद्ध जदयू महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्वती किस्कु ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

कमेटी ने 9 बिंदुओं का एक ज्ञापन पीएफ कमिश्नर के दफ्तर में सौंपा है. ज्ञापन में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव को संबोधित है. यह प्रदर्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ पांडे के नेतृत्व में हुआ. 

 

 

रघुनाथ पांडे ने बताया कि ईपीएस 95 नेशनल एजिटेशन कमिटी साल 2017 से आंदोलनरत है. उनकी मांग की न्यूनतम पेंशन में वृद्धि की जाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है. वित्त मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव के साथ बैठक हुई. देश के 75 लाख 58 हज़ार 913 पेंशनर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. इसलिए उनकी न्यूनतम पेंशन में इजाफा किया जाए.

 

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और समाज की भलाई के लिए जरूरी है कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन में इजाफा करें. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि जो पेंशनर 1 सितंबर साल 2014 के बाद रिटायर हुए हैं. उन्हें उनके वास्तविक वेतन के हिसाब से पेंशन दी जाए.

http://Adityapur: नशाखोरी के विरुद्ध जदयू महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्वती किस्कु ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत