Adityapur: अदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर रोड नंबर 14 मैदान से अतिक्रमण हटाने गई आवास बोर्ड की टीम समेत पुलिस बल स्थानीय लोगों के भारी विरोध को देखते हुए बैरंग लौट गई.

आदित्यपुर रोड नंबर 14 राम मंदिर के पास खेल मैदान को झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा प्लॉटिंग कर आवंटित किए जाने का विरोध बीते 15 वर्षों से भी अधिक समय से चला रहा है, लगातार अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों के भारी विरोध के चलते हमेशा आवास बोर्ड के अधिकारी और सुरक्षा बलों को वापस लौटना पड़ता है,

इसे भी पढ़े :-

एनआईटी में धरना पर बैठे अनुकंपा आश्रितों का हाल जानने पहुंचे आरआईटी थाना प्रभारी

बुधवार को भी यहां स्थानीय लोगों के एकजुटता और विरोध को देखते हुए झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अधिकारी समेत पुलिस बल वापस लौट गई, गौरतलब है कि इससे पूर्व भी यहां अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी विरोध के चलते निवर्तमान वार्ड पार्षद रिंकू राय समेत कई लोगों पर आवास बोर्ड द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था जो न्यायालय में विचाराधीन है।

http://एनआईटी में धरना पर बैठे अनुकंपा आश्रितों का हाल जानने पहुंचे आरआईटी थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम