नक्सलियों ने दो माह पूर्व जेल से छूटे अपने ही साथी की गोली मार कर की हत्या, पोस्टर पर्चा फेंक कर ली हत्या की जिम्मेदारी

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित समठा गांव के ईचापीढ़ी गांव में मंगलवार की रात नक्सलियों ने निर्माणाधीन पुल के नाईट गार्ड की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान पूर्व नक्सली नेल्सन भेंगरा के रूप में की गई है.

पूर्व उप मुखिया की नक्सलियों ने की हत्या, फेंका पोस्टर, एसपी ने की खबर की पुष्टि


जानकारी अनुसार मृतक नेल्सन भेंगरा पूर्व में नक्सलियों का साथी था. दो माह पूर्व ही वह जेल छूट कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर अपना गुजर बसर कर रहा था. जेल से छुटने के बाद वह निर्माणाधीन पल में एक नाइट गार्ड के रूप में काम कर रहा था. मंगलवार के शाम को प्रत्येक दिन की तरह वह घर से खाना खाने के बाद ड्यूटी के लिए चला गया था. मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे नक्सलियों का एक दस्ता अचानक आ पहुंचा और मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर का पिटाई कर दी. पिटाई के बाद वह अधमरा सा हो गया. जिसके बाद नक्सलियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी नक्सली जाते-जाते घटना स्थल पर कई पर्चा पोस्टर भी फेंका और हत्या की जिम्मेदारी भी ली. नक्सलियों के द्वारा फेंके गए पर्चा में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है.

मृतक की पत्नी ने बताया कि नेलशन भेंगरा घर से कुछ दूर स्थित निर्माणाधीन पुल में नाईटगार्ड का काम किया करता था. घर वालों को जब पता चला तो उन्होंने घटना स्थल पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर रही दी है.

http://नक्सलियों ने रिटायर्ड बीएसएफ के जवान को मुखबिरी का आरोप लगाकर गोलीमार कर की हत्या

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु