भाभी पर डायन का आरोप लगा कर देवर तीर मारकर किया घायल, पुलिस ने गिरफ्तार

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत गंजिया में डायन का आरोप लगा कर 33 वर्षीय शुरू आलडा के छाती में तीर मार कर जख्मी कर दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी शंकर आल्डा को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है.

इसे भी पढ़े :-

जमशेदपुर : फुटपाथ से 8 माह की बच्ची अपहरण मामले में रेल पुलिस को मिली सफलता, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

घटना के बाद पति जोंटो आलडा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. दर्ज मामले में पति ने बताया कि सुबह पत्नी सब्जी बनाने के लिए पानी लाने चापाकाल गई थी. वंहा चचेरा भाई ने उसे तीर मार दिया. चचेरे भाई से पूछने पर उसने बताया कि तुम्हारी पत्नी डायन है, मेरे पिता को एक साल से बीमार कर रखी है. इसके बाद उसने जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी उठा लिया.

जिसके बाद जोंटो आलडा ने अपनी पत्नी को घर में लाकर बाहर से ताला मार दिया. ताकि चचेरा भाई उसकी पत्नी को नुकसान ना पहुंचा दे. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर पूछताछ की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही घायल महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

http://जमशेदपुर : फुटपाथ से 8 माह की बच्ची अपहरण मामले में रेल पुलिस को मिली सफलता, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *