सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने को नक्सलियों ने लगा रखा था 7 किलो का आईईडी बम, बरामद कर किया गया नष्ट

 

 

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को लगतार सफलता मिल रही है. लगातार दूसरे दिन गुरुवार को गोइलकेरा थाना वनग्राम क्षेत्र के मेरालगड़ा जंगली इलाकों में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक 7 किलो का आईईडी बम बरामद किया.

इसे भी पढ़े:-

नक्सलियों ने पुलिस जवानों को निशाना बनाने को लगाए थे 4 किलो के आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

जिसे बम निरोधक दस्ता की मदद से उसी स्थान पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया.

 

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुरुवार को गोइलकेरा थाना वनग्राम क्षेत्र के मेरालगड़ा जंगली इलाकों में अभियान चलाया गया. इस क्रम में एसओपी का पालन करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ पूर्व में लगाए गए एक 7 किलो आईईडी बम बरामद किया. बरामद बम को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षा की दृष्टि से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है. 

 

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोल्हान जंगल में भाकपा माओवादी के सक्रिय नेता भ्रमणशील हैं. उनके खात्मे के लिए सुरक्षाबल के जवान जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहे हैं.

http://नक्सलियों ने पुलिस जवानों को निशाना बनाने को लगाए थे 4 किलो के आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग