विधायक दीपक बिरुवा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तीन अलग-अलग सड़कों का किया शिलान्यास व भूमि पूजन

 

 

 

 

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर तीन अलग-अलग सड़कों का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले हाटगम्हरिया प्रखंड के जामडीह पंचायत अंतर्गत किताहातु रंगीलाबासा से देवझरी तक डीएमएफटी फंड से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क करीब 85 लाख से बनेगी।

इसे भी पढ़े:-

कुशमुंडा में सांसद गीता कोड़ा ने किया पुलिया व पीसीसी पथ का शिलान्यास

 इसके बाद उन्होंने सिंदरीगौरी पंचायत के बालंडिया बारादिरी से कदलसाई तक करीब 2 किलोमीटर बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क डीएमएफटी फंड से करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से बनेगी। इसके बाद विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से बनने वाली सदर प्रखंड के लुपुंगुटु स्कूल चौक से बड़ा गुइरा तक पथ का विशेष मरम्मती कार्य का शुभारंभ के लिए भूमि पूजन किया। इन सभी जगह पर पुजारी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया गया। 

 

सड़क का निर्माण कार्य को शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि यह तीनों सड़क काफी जर्जर हालत थी। लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही थी। ग्रामीणों द्वारा इसके निर्माण की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात मिले, इसलिए इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है। इसलिए क्षेत्र में सड़क, पुल और पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

 

 

मौके पर विधायक ने संवेदक को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा। इसलिए इसका निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में कई ऐसी सड़कों का चिन्हित किया गया है जिसका निर्माण व जिर्णोद्धार जरूरी है। जल्द ही उन सड़कों का भी कायाकल्प कराया जाएगा। इस दौरान विधायक जी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं ससमय समाधान करने का आश्वासन दिया।   

 

 

मौके पर हाटगम्हारिया में जिला बीस सूत्री सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, मुखिया जयश्री कुंकल, प्रखंड अध्यक्ष बलवन्त गोप, सचिव गोपाल हेम्ब्रम, विनयजीत कुंकल, लादुरा लागुरी, श्रीधर लागुरी, विपिन लागुरी, विकास गुप्ता, प्रदीप बिरुआ, छोटा दीपक बिरुआ, मुरली कोड़ा, महेंद्र पिंगुवा, प्रताप बिरुआ, उमेश गोप, जीवानी सिंकु, विश्वजीत कुंकल, गणेश लागुरी, कैरा लागुरी, वीरसिंह लोहार, जीतेन्द्र गुप्ता, कुंदन गुप्ता, जुंडिया सिंकू, मुखिया वीरेंद्र हेंब्रम, बुकुल सिंकु, सुरेश सिंकु, बुधराम सिंकु, नरेश सिंकु, जागा सिंकु, गुरा सिंकु, जेना मुंदुईया एवं सदर में मुखिया श्रीराम सुंडी, मुन्ना सुंडी, त्रिशानु राय, विश्वनाथ तामसोय, दिकु सावैयां, मुंडा विजय सिंह सुंडी, पुजारी रंगिया सुंडी, हरिश चन्द्र बोदरा, मार्शल सुंडी, जुलियस कुजूर, जोगोर पुरती सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावे विभागीय पदाधिकारी तथा संवेदक मौजूद थे ।

http://कुशमुंडा में सांसद गीता कोड़ा ने किया पुलिया व पीसीसी पथ का शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु