Adityapur GGSPI Computer center Sarswati puja: जीजीएसपीआई इंस्टिट्यूट में धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन

Adityapur: आदित्यपुर स्थित जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में हर्षोल्लास के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के निदेशक गुरप्रीत सिंह सेहरा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र पूजा समारोह में शामिल हुए।

इसे भी पढ़े:-

Chaibasa: वैदिक मंत्रोचारण के साथ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ नया सत्र, बच्चों ने किया प्रसाद ग्रहण

 

प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें 600 से भी अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मौके पर छात्र -छात्राओं के बीच प्रसाद स्वरूप भोग का वितरण किया गया।

 

निदेशक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि आदित्यपुर, जुगसलाई, गम्हरिया और आदित्यपुर 2 रोड नंबर 7 के तीनों ब्रांचो का संयुक्त कार्यक्रम आई टाइप इंस्टिट्यूट में आयोजित होता है। इस मौके पर मनजीत , विक्रम, प्रियम, सुखपाल ,प्रिया ,अंकिता, विक्रम समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र मौजूद रहे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

http://Chaibasa: वैदिक मंत्रोचारण के साथ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ नया सत्र, बच्चों ने किया प्रसाद ग्रहण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *