Chaibasa: वैदिक मंत्रोचारण के साथ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ नया सत्र, बच्चों ने किया प्रसाद ग्रहण

Chaibasa:- सदर चाईबासा के अमला टोला वार्ड संख्या-19 में स्थित आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2022-23 आज वैदिक एवं गायत्री मंत्रोचारण के साथ माता सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ हो गया। 

विद्यालय में आयोजित सामूहिक पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अलावे नगरपालिका बंगला सी आर सी की संकुल साधन सेवी नीलम सिन्हा, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वैदिक विधि विधान से माँ सरस्वती की आराधना के पश्चात बच्चों और शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सामुहिक हवन एवं आरती के पश्चात बच्चों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी परोसा गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *