Saraikela Electronic showroom theft: प्रोफेशनल तरीके से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी लाखों पर मोबाइल सेट समेत नगदी चुराए

 

 

 

Saraikela: जिला मुख्यालय सरायकेला में गैरेज चौक स्थित सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक दुकान ‘डे इलेक्ट्रॉनिक’ मे बीती रात चोरों ने पिछला दरवाजा काटकर लगभग डेढ़ लाख कैश समे 50 लाख से अधिक मूल्य के मोबाइल सेट टपा लिए। 

इसे भी पढ़े:-

Adityapur Flat Theft:बंद पड़े चार फ्लैट में चोरी, जेवरात नगदी पर हाथ साफ

 

 

चोर लगभग 12:30 बजे के आसपास दुकान के सीसीटीवी में पहली बार नजर आए, इसके बाद 2:38 तक सीसीटीवी के दायरे में रहकर ही पूरी घटना को अंजाम दिया। मुंह पर कपड़े बांध लिए थे ओर हाथों में ग्लव्स लगाए हुए थे, जिसके कारण पुलिस को किसी शातिर गिरोहो का कारनामा बताया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है, पूरी मामला को खंगाल रही है। घटना को लेकर पूरे बाजार में पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

http://Adityapur Flat Theft:बंद पड़े चार फ्लैट में चोरी, जेवरात नगदी पर हाथ साफ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *