Saraikela BJP Jharkhand state in-charge: महागठबंधन नवजात शिशु की कोख में हो चुकी है मौत: वाजपेई

 

 

 

सरायकेला: कोल्हान प्रमंडल के दौरे पर निकले भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई का सरायकेला जिला आगमन पर भाजपा अध्यक्ष उदय सिंह देव ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 13 सीट और आजसू एक सीट जीतेगी। इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है।

इसे भी पढ़े:-

Adityapur Ranbir Singh Bjp Join:रणवीर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी ने दिलायी सदस्यता

 

झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि बीजेपी बूथ कार्यकर्ता ही चुनाव को जिताएंगे, इन्होंने कहा कि गठबंधन नहीं यह ठगबंधन हैं ईडी, सीबीआई से बचने के लिए गांठजोड़ किया गया है, महा गठबंधन नवजात बच्चे की मौत को कोख में हो गई है ,कहां की गठबंधन तो टुकड़े में बट गया है, अब गठबंधन है कहां. ईडी सीबीआई कार्रवाई के मुद्दे पर इन्होंने कहा कि जिस भी भ्रष्टाचारी के खिलाफ न्यायालय में मामला गया हैं, वह रिजेक्ट नही हुआ, जिससे साबित होता है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ न्यायालय के पास पर्याप्त सबूत है, बेवजह भाजपा को ईडी सीबीआई दुरुपयोग किए जाने संबंधित आरोप लगाए जाते हैं।

http://Adityapur Ranbir Singh Bjp Join:रणवीर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी ने दिलायी सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *