नक्सलियों का मंसूबा जवानों ने किया नाकाम, 10 IED बम और स्पाइक होल बरामद कर किया नष्ट

 

 

चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जवानों ने टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम जिम्की इकीर-बागान के पास दुर्गम पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा पूर्व में प्लांट किया गया 10 आईईडी बम बरामद किया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरामद आइईडी को उसी स्थान पर डिफ्यूज कर दिया गया.

इसे भी पढ़े:-

पुलिस जवानों ने नक्सलियों का कैंप किया ध्वस्त, 5 किलो के 3 IED के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री किया बरामद

 

जवानों ने आगे गोईलकेरा थानाक्षेत्र अंतर्गत वनग्राम हाथीबुरू और लोवाबेड़ा के जंगलों में लोहे का रॉड और तीर (स्पाइक होल) बरामद किया है. जिसे जंगल के बीचों-बीच गड्ढा कर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था.

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस जवानों द्वारा 10 अक्टूबर 2023 से लगातार अभियान चला रही है. यह अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित गांव कुईड़ा, छोड़ा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगढ़ा, हाथीबुरू, तियालबेड़ा, बोयपाईससांग, कटंबा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह सहित टोन्टो थानाक्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू और लुईया में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज 10 आईईडी बरामद किया है.

 

गौरतलब है कि पुलिस को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ कोल्हान के घने जंगलों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमने की सूचना मिली थी. इन नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए और नक्सलमुक्त झारखंड बनाने के उद्देश्य से चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन संख्या 209, 203 और 205, झारखंड जगुआर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन 60, 18ृ97, 157, 174, 193, 134, 26, 190 और 11 की संयुक्त टीम लगातार दुर्गम जंगली इलाकों में अभियान चला रही है.

 

फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है.

http://पुलिस जवानों ने नक्सलियों का कैंप किया ध्वस्त, 5 किलो के 3 IED के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री किया बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा की झायुमो

Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल