सरायकेला: लोकसभा 2024 के चुनाव में काफी कम वक्त रह गया है, चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी आईएएस, आईपीएस, जेपीएससी समेत इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला ट्रांसफर- पोस्टिंग हो चुका है. लेकिन सरायकेला -खरसावां जिले में पुलिस विभाग में 3 साल से एक ही लोकसभा क्षेत्र में तैनात पुलिस अफसरो का उसी लोकसभा क्षेत्र में ट्रांसफर के साथ पोस्टिंग भी किया गया है, जिस पर चुनाव आयोग की नजर है।








