NDA alliance ignore: एनडीए बैठक मे लोजपा (राम विलास) प्रदेश अध्यक्ष की अनदेखी गठबंधन धर्म की है अवहेलना:मनोज पासवान

Saraikela: रांची में बुधवार को एनडीए की बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोजपा (राम विलास) प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान को आमंत्रित नहीं करने पर प्रदेश भर के लोजपा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।

 

Adityapur LJP meeting: लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने मैदान में उतरेंगे लोजपा कार्यकर्ता

 

 

रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक में लोजपा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की अवहेलना पर लोजपा के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एनडीए ने लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित किए गए बैठक में गठबंधन धर्म की अवहेलना की है। जो एनडीए के लिए हितकर नहीं है। इन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन को झारखंड के सभी 14 सीटों पर किला फ़तह करना है तो गठबंधन में शामिल पार्टी को साथ लेकर चलना होगा ,इन्होंने कहा कि अनदेखा करने से लोजपा पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी का मनोबल गिरेगा।

http://Adityapur LJP meeting: लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने मैदान में उतरेंगे लोजपा कार्यकर्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *