Adityapur Brahmshi Samaj Holi Milan: ब्रह्मषि समाज होली मिलन में सामाजिक एकजुटता का देगा संदेश 

Adityapur: अखिल भारतीय  ब्रह्मषि समाज का होली मिलन समारोह रविवार 7 अप्रैल को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में आयोजित किया गया है। इस दौरान समाज के लोग एक दूसरे से मिलेंगे। इसको लेकर 15 सौ आमंत्रण कार्ड का वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक के रूप में गम्हरिया के रहने वाले अशोक सिंह को बनाया गया है।
कार्यक्रम में नया कमिटी का गठित किया जाएगा। सर्वसम्मति से कमिटी का गठन हो चुका है जिसका विधिवत घोषणा किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अशोक सिंह ने बताया की संगठन को एकजुट करते हुए समाज के लोगो को मदद करना उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम में वैसे लोगो को भी आने का आग्रह किया है की निमंत्रण नही मिल पाया है वैसे लोग भी पहुंचे। कर्नल आरपी सिंह ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचितों का आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान करना उद्देश है। उन्होंने कहा की यह समाज सर्व समाज के साथ चलनेवाला है। प्रयास रहेगा की आगे हम ऐसा करने की समाज के लिए प्रेरणा बने। बता दें की संगठन की नई कमिटी का गठन हो चुका है जिसका विधिवत रविवार की शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक चंदन सिंह एंड टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। पत्रकार वार्ता में  नवमनोनित अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह के अलावा प्रेम कुमार, अशोक कुमार, रमन सिंह, रमन चौधरी, राकेश सिंह, प्रेम कुमार निर्मल, आदि मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग