अमूल दूध पिकअप वैन के चालक को आई झपकी, मोटरसाइकिल सवार को ठोका, एक की मौत

Jagnnathpur : जगन्नाथपुर-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर अमुल दुध पिकअप वैन एवं बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

दो ट्रकों की हुई भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार तीन लोग दबे

जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ांगहातु निवासी शंभू चरण दास अपनी बाइक से पत्नी को लोकेसाई अपनी बहन के घर पहुंचाकर वापस अपने घर तोड़ांगहातु लौट रहा था. उसी समय थोड़ी दूर जाने के बाद बड़ानन्दा पहुचने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही अमूल दूध का पिकअप वेन गाड़ी का चलाक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होने से पिकअप वेन की चपेट में मोटरसाइकिल चालक आ गया.

भिड़ंत जोरदार होने के कारण मोटरसाइकिल चालक शंभू चरण दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उसके बाद जगन्नाथपुर थाना के एएसआई अजय कुमार सिंह के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप वेन एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु चाईबासा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

http://जगन्नाथपुर-हाटगम्हारिया मुख्य मार्ग पर दो बाईक की आपस में भिड़ंत, दो व्यक्ति गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *