गीता कोड़ा ने जनता और गठबंधन का विश्वास तोड़ा – जोबा माझी

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर विधानसभा की विधायक जोबा माझी को झामुमो ने सिंहभूम लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। जोबा माझी मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक रही हैं। जोबा माझी संयुक्त बिहार सरकार के दौरान मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के कार्यकाल में और झारखण्ड के पाँच मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में मंत्री में रह चुकी हैं।

जेएमएम प्रत्याशी जोबा माझी

इसे भी पढ़ें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के• रविकुमार की अध्यक्षता में हुई आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश

झारखण्ड गठन के बाद वे बाबुलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, शिबू सोरेन और हेमन्त सोरेन के कार्यकाल में मंत्री रह चुकी हैं। झामुमो ने उन पर भरोसा जताते हुए भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के खिलाफ लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

झामुमो द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद जोबा माझी ने कहा कि पार्टी ने भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूँगी।प्राथमिकता के आधार पर जल, जंगल, जमीन की लड़ाई बुलंद की जायेगी।

झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी

उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी को गठबंधन ने उतारा था। जिसे सिंहभूम की जनता, गठबंधन के सहयोग और समर्थन से जीत हासिल हुई थी। लेकिन और मौके पर गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो कर सभी का विश्वास तोड़ा है। हम सभी के सहयोग से हम लोगों ने दिल्ली भेजने का काम किया था। वो जीत उनकी अपनी जीत या ताकत नही थी।

अपने जीत के प्रति कितने आश्वस्त हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि सिंहभूम की जनता तैयार है और समय आने पर पता चल जाएगा।

इसे भी पढ़ें : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में जीत का नवीन इतिहास लिखा जाएगा : डॉ० रामेश्वर उराँव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *