जगन्नाथपुर निवासी राजू गोप के घर में लगी आग, मंत्री ने पीड़ित को हर संभव मदद का दिया भरोसा


Chaibasa :- जगन्नाथपुर निवासी राजू गोप के घर में मंगलवार रात करीब 9 बजे आग लग गई. घर में आग लगने की सूचना पर मंत्री दीपक बिरुवा ने बुधवार को घटनास्थल का जायजा लिया.

इसे हुई पढ़ें :- झामुमो जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वाली पार्टी, भाजपा आदिवासियों का हक अधिकार को लूटना चाहती : मंत्री दीपक बिरुवा

पीड़ित परिवार के घर पहुंचे मंत्री दीपक बिरूवा

वहीं मंत्री ने पीड़ित को हर संभव मदद का भरोसा दिया. राजू गोप ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे अचानक घर में आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया. घर में आग लगने से आसपास आफरा तफरी मच गई. आग लगने की सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :- अपने हक, अधिकार को बचाना है तो महागठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी को जिताना है : मंत्री दीपक बिरुवा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *