Chandil stone mafia arrested: पत्थर खदान माफिया भारी मात्रा में जिलेटिन , पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल के नीमडीह पुलिस ने पत्थर खदानो में अवैध तरीके से जिलेटिन बारूद सप्लाई करने के आरोपी वासुदेव महतो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वासुदेव महतो के घर में छापामारी करते हुए भारी मात्रा में जिलेटिन बारूद समेत एक पिस्टल भी बरामद किया है.
ये भी पढ़ें: Seraikela Officer Line Close: नीमडीह थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई,  किए गए लाइन क्लोज
नीमडीह प्रखंड के डीटाड़ गुण्डा निवासी बासुदेव महतो के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव जिलेटिन बरामद किया है, जिसे ज़ब्त कर पुलिस ने आरोपी वासुदेव महतो को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि नीमड़ीह पुलिस द्वारा मामले की पुष्टि नहीं की गई है, वही चांडिल अनुमंडल पुलिस द्वारा भी गिरफ्तारी के संबंध में स्पष्ट बताया नहीं गया है। हालांकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वासुदेव महतो चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में संचालित कई अवैध पत्थर खदान में लंबे समय से जिलेटिन बारूद की सप्लाई कर रहा था। बड़े पैमाने पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पत्थर खदानों में संचालित इस अवैध धंधे में कई सफेदपोश भी शामिल हैं. पुलिसिया सूत्रों की माने तो जल्द ही पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया जाएगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन