चाईबासा पुलिस ने 5 करोड़ 58 लाख का डोडा किया बरामद

Chaibasa :  पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 186 प्लास्टिक के बोरा में डोडा बरामद किया है. जिसकी वजन करने पर कुल वजन 3723 किलो ग्राम बरामद किया है. बरामद डोडा का अनुमानित मूल्य 5,58,00,000/-रु० बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा : तीन करोड़ चौबीस लाख तीस हजार रुपये का डोडा पुलिस ने किया बरामद

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक अवैध डोडा लदा वाहन चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर आ रहा है. प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया और वाहन चेकिंग के लिए आदेशित किया गया.

वाहन जांच के कम में एक कंटेनर वाहन पुलिस दल को देख कर चेक नाका से कुछ दुरी पर रूक गया. वाहन चालक एवं सहायक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भागने लगे. सशस्त्र बलों के सहयोग से दोनो को अंधेरे में ढूढ़ने का प्रयास किया गया. लेकिन दोनो व्यक्ति जंगल झाड़ी एवं अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे.

डोडा से भरी वाहन

उक्त वाहन का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कंटेनर वाहन जिसका पंजियन संख्या-RJ-14GF-2443 अंकित है. कंटेनर का निरीक्षण करने पर उक्त कंटेनर में 40 प्लास्टिक के बोरा में चावल का मूड़ी एवं 186 प्लास्टिक के बोरा में डोडा भरा हुआ पाया गया. जिसको बारी बारी से वजन करने पर कुल वजन 3723 किलो ग्राम पाया गया. बरामद डोडा का अनुमानित मूल्य 5,58,00,000/-रु० (पांच करोड़ अनठावन लाख रूपया), बरामद कंटेनर का अनुमानित मूल्य 6,00,000/-रु० (छः लाख रूपया) है. इस संदर्भ में मुफ्फसिल थाना मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

बरामद सामानों की विवरणीः-

1. 186 प्लास्टिक के बोरा में डोड़ा भरा हुआ कुल वजन 3723 किलो ग्राम,

2. 40 प्लास्टिक के बोरा में चावल का मूड़ी वजन करीब 400 किलो ग्राम,

3. एक काला रंग का नोकिया कंपनी का कीपेड मोबाईल,

4. एक काला रंग का स्मार्ट मोबाईल फोन,

5. दो आधार कार्ड एवं एक Driving License,

6. एक कंटेनर वाहन जिसका पंजीयन संख्या-RJ-14GF-2443

इसे भी पढ़ें : http://Saraikela Smuggler Arrested: भगवा चोला ओढ़े डोडा बेचने का कर रहा था कारोबार, पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *