चाईबासा: बलियाडीह समीप जंगल में पुलिस नक्सलियों की मुठभेड़, मारा गया एक नक्सली, पिस्टल समेत दो दर्जन से अधिक कारतूस किया बरामद, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, देखें VIDEO

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियाडीह गांव के समीप सटे जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया. इस दौरान घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल समेत दो दर्जन से अधिक कारतूस बरामद किया है. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आशुतोष शेखर घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें : Encounter between police and Naxalites : पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

इस दौरान एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में खलल डालने के लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के अमित मुण्डा, चमन उर्फ लम्बू एवं प्रभात उर्फ मुखिया अपने दस्ता सदस्यों के साथ चाईबासा जिला, खूँटी जिला एवं सरायकेला जिला के सीमावर्ती क्षेत्र  ट्राई जंक्शन (Tri-Junction Area) में भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. साथ ही पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि नक्सलियों के द्वारा किसी विध्वंशक घटना को अंजाम दिया जा सकता है.

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली

उन्होंने कहा कि चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त आसूचना के सत्यापन हेतु चाईबासा पुलिस खूँटी पुलिस एवं कोबरा 209 की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल का गठन कर 22 मई 2024 की रात्रि से अभियान प्रारंभ किया गया. अभियान के क्रम में आज दोपहर लगभग 12:30 बजे कराईकेला थानान्तर्गत बलियाडीह एवं नवादा गाँव के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी उग्रवादियों की ओर से सुरक्षाबलों को देखकर गोलाबारी प्रारंभ कर दी गई. आत्म रक्षा में सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. यह मुठभेड़ लगभग 15-20 मिनट तक चला. दोनों तरफ से गोलियां चली. इस दौरान सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए. गोलाबारी समाप्ति के पश्चात सर्च अभियान चलाया गया. जिस दौरान एक माओवादी का शव बरामद किया गया. विश्वस्त जानकार सुत्रों के द्वारा सत्यापन के क्रम में मृतक की पहचान भाकपा माओवादी बुधराम मुण्डा के रूप में की गई है.

इसके साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशो के आलोक में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

सर्च के दौरान शव के अलावा ये सामान बरामद किया गया है : –


1. 9 MM पिस्टल-01,
2. 9 MM पिस्टल मैगजीन-02,
3. 9 MM पिस्टल गोली-20,
4. पिस्टल पाउच-01,
5. 7.62SLR गोली-134,
6. 7.62SLR मैगजीन-02,
7. SLR मैगजीन पाउच-01,
8. वॉकी-टॉकी सेट-03,
9. रेडियो-02,
10. नक्सली वर्दी-01, कैप-02,
11. दैनिक उपयोग के सामग्री।

इसे भी पढ़ें : http://सारंडा में नक्सलियों के साथ पुलिस जवानों की मुठभेड़, जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग