Chandil Murder Aresting: अवैध संबंध में युवक ने की थी विवाहिता की हत्या, प्रेमी युवक गिरफ्तार

सरायकेला :जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा गांव में 20 मई की रात रविन्द्र नाथ रजक की पत्नी बबिता रजक की हत्याकांड की गुत्थी नीमड़ीह पुलिस ने सुलझा ली है। विवाहित महिला की हत्या अवैध प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने की थी।
ये भी पढ़ें: Seraikela arrest: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रचा पति के हत्या की साजिश ,दोनो गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में हत्या आरोपी युवक
मामले के संबंध में चांडिल एसडीपीओ सुनील कुमार राजवर ने बताया कि महिला की हत्या के बाद सरायकेला एसपी के निर्देश पर नीमडीह थाना पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन थाना प्रभारी के नेतृत्व में किया, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ की विवाहित महिला बबीता रजक की हत्या गांव के ही रहने वाले उसके प्रेमी 21 वर्षीय राहुल रजक ने की थी, पुलिस अनुसंधान में पता चला कि महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद प्रेमी राहुल रजक ने नुकीले पत्थर से बबीता रजक की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा सख़्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी हत्यारे राहुल रजक ने हत्या जुर्म स्वीकार किया है।
हत्या में प्रयुक्त नुकीला पत्थर बरामद
नीमडीह पुलिस ने बबीता रजक हत्याकांड में प्रयुक्त धारदार पत्थर से, खून से सना मिट्टीज़ मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं. गिरफ्तारी को लेकर गठित दल में थाना प्रभारी तंजील खान, कांड अनुसंधानकर्ता रमन कुमार वर्मा ,विनोद टुडू समेत तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग