Adityapur JMM celebrated victory: जोबा मांझी की जीत पर झामुमो समर्थकों ने निकाला जुलूस, ईमली चौक कार्यालय में  जश्न पर खूब थिरके 

आदित्यपुर: इन्डिया गठबंधन की साझा प्रत्याशी जोबा मांझी की प्रभावशाली जीत की खुशी देर शाम आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष दीपक मंडल के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया तथा जोरदार आतिशबाजी के साथ जमकर नारेबाजी भी की गई. 
ये भी पढ़े: Saraikela Minister on tribal day: राज्य सरकार आदिवासियों के उत्थान एवं विकास के प्रति गंभीर: चंपई सोरेन
आदित्यपुर इमली चौक में खुशियां मनाते झामुमो कार्यकर्ता
जोबा मांझी के जीत दर्ज करते ही आदित्यपुर ईमली चौक स्थित झामुमो कार्यालय में जश्न मनाना शुरू हो गया, महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता जमकर थिरकते रखते देखे गए, इससे पूर्व ईमली चौक, आदित्यपुर स्थित कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न स्थानों पर गया. जहां एस टाइप चौक पर आतिशबाजी के साथ लड्डू का वितरण किया गया ।मौके पर राजेंद्र गोप, संजय दास परमेश्वर प्रधान, मनोहर कर्मकार, डोको चाकी, डिंपल लमाय, सुभाष करवा ,बुबाय शर्मा, घनश्याम मंडल, रवि पाडेया, रामेश्वर सोरेन आदि उपस्थित थे.                       

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,