Adityapur LJP workers happiness: चिराग पासवान के कैबिनेट मंत्री बनने पर लोजपा प्रदेश सचिव ने लड्डू बाँट किया खुशी का इजहार

आदित्यपुर: मोदी सरकार नए मंत्रिमंडल में लोजपा के चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी, रामविलास के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आदित्यपुर शेरे पंजाब चौक पर लड्डू का वितरण किया।
ये भी पढ़े: Adityapur LJP joy of victory: बिहार में लोजपा के 5 सीटों पर प्रचंड जीत का आदित्यपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
लोकसभा चुनाव में बिहार में सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद लोजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा है। इधर मोदी सरकार केंद्रीय मंत्रिमंडल में चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर लोजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं, प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने बताया कि जल्दी वे प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलकर उन्हें बधाई देंगे। इन्होंने बताया कि कोल्हान में लोजपा को मजबूती दिलाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, इनकी तीसरी पीढ़ी रामविलास पासवान की पार्टी से जुड़कर नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है, मनोज पासवान ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय राम विनय पासवान स्वर्गीय रामविलास पासवान द्वारा गठित दलित सेवा के संस्थापक सदस्य व केंद्रीय महासचिव थे। स्वर्गीय रामविलास पासवान का तीन बार आदित्यपुर आगमन हुआ था, इस मौके पर प्रदेश सचिव सुमन कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, खेल एवं संस्कृति मंच अध्यक्ष आलोक मिश्रा, नगर अध्यक्ष राणा राउत ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता देवी, रिंकी देवी ,अविनाश कुमार, कुंदन थापा, संतोष पासवान, पप्पू पंडित, सुदामा सिंह, सुनील पासवान, पप्पू कुमार,नागेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद ,सदन साहू, मुकेश प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *