Adityapur Death of children: शिव मन्दिर परिसर में खेलने के दौरान हुई बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर पान दुकान चौक, आदित्यपुर के पास स्थित शिव मन्दिर प्रांगण में खेलने के दौरान करंट लगने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना आज शाम 5.30 बजे लगभग की बतायी जाती है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela lightning strike death: आसमान से बिजली कहर बनकर बरसी, मां बेटा समेत तीन की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

मृतक की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सरकार के भतीजे तथा विश्वजीत सरकार के 8 वर्षीय पुत्र प्रसन्नजीत सरकार के रुप में हुई है. बताया जाता है कि करंट लगने के बाद मृतक बच्चा मन्दिर परिसर मे हीं तड़पता रहा. परन्तु किसी ने भी उसे अस्पताल पहुँचाने का जोखिम नहीं उठाया. जबकि घटना के समय आम श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी वहाँ मौजूद थे. वहीं, लगभग एक घंटे बाद परिजन जब मन्दिर परिसर पहुँचे, तो उन्होंने उसे अचेतावस्था में पाया. उसके बाद परिजन बच्चे को उपचार हेतु लेकर टीएमएच पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : http://Adityapur Gangwar murder: आदित्यपुर में गैंगवार: हत्या आरोपी फरार स्क्रैप कारोबारी के क़रीबी को गोली मार उतारा मौत के घाट, जाने पुरा मामला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन