Jharkhand Train Accident : हावड़ा-मुम्बई मेल ट्रेन दुर्घटना में दो लोगों की मौत, कई लोग घायल, हेल्पलाइन नंबर किया जारी..

Chaibasa (चाईबासा) : मंगलवार की भोर लगभग 4 बजे हावड़ा-मुम्बई मार्ग पर चक्रधरपुर रेल डिवीजन के बड़ाबम्बो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव के समीप हावड़ा-मुम्बई मेल ट्रेन संख्या 12810 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. चार जनरल बोगी को छोड़ बाकी सभी बोगियां बेपटरी हुई है. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल हो गए है.

डीसी एसपी घटनास्थल पहुंचकर राहत कार्य में जुटे

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

इसे भी पढ़ें : Train Accident : हावड़ा-मुम्बई मेल ट्रेन हुई बेपटरी, दो की मौत, कई लोग घायल

ट्रेन से शव निकालते राहत टीम

इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए है. B4 कोच से दो लोगों का शव निकाला गया है. ट्रेन से और लोगों को निकालने का कार्य जारी है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इसके साथ ही इस रूट की सभी ट्रेनों का परिचालन ठप्प कर दिया है. साथ ही इस रूट की सभी ट्रेनों का रूट बदल दिया है.

रेलवे द्वारा जारी कैंसिल और डाइवर्ट की ट्रेनें

इसे भी पढ़ें : http://Adityapur Trains Demamd: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में बंद हुए एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव फिर से शुरू करने की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *