Adityapur: स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पर खरकई बराज पर कार्यपालक अभियंता ने फहराया झंडा, सीतारामपुर डैम में 101 एमएलडी पानी पहुँचाने का हुआ सफल ट्रायल

Adityapur: 78 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर गम्हरिया गजिया खरकई बराज पर कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी.
तिरंगा झंडा फहराते कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद
ये भी पढ़े: Adityapur Nagarik Samavya Samiti Plantation: आदित्यपुर में बनेगा राज्य का पहला तारामंडल, खरकई पुल समेत पांच स्थानों पर जल संरक्षण के लिए चेक डैम का होगा निर्माण: कुमार अरविंद

 

 

इस मौके पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अधीक्षण अभियंता समेत खरकई नहर प्रमंडल से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। झंडा फहराने के उपरांत यहां लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई। मौके पर कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद ने खरकई बराज निर्माण और इससे होने वाले सिंचाई के फायदे लोगों को बताएं। भूमिगत लिफ्ट इरीगेशन, सिंचाई परियोजना के तहत गम्हरिया प्रखंड के 43 गांव को साल भर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। जबकि 3700 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी। इस मौके पर खरकई बराज से सीतारामपुर जलाशय को प्रतिदिन 101 एमएलडी पानी पाइपलाइन से पहुंचाने के कार्य का भी सफल परीक्षण किया गया है.

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन