आदिवासी हितैसी बनने का ढोंग करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार ने एक भी वादा नहीं किया पूरा : मधु कोड़ा

हेमंत सरकार नौकरी या भत्ता युवाओं से किया वादा पूरा करो या गद्दी छोड़ो : गीता कोड़ा

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले जगन्नाथपुर अनुमंडल में “घंटा बजाओ सरकार जगाओ” वादा खिलाफी पर हेमंत सरकार के खिलाफ बेरोजगारी भत्ता आंदोलन कर सड़क पर उतरकर जोरदार धरना- प्रदर्शन किया गया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया.

इसे भी पढ़ें : सांसद गीता कोड़ा ने पुलिस बैरक में डायनिंग हॉल एवं किचन रूम निर्माण का किया शिलान्यास

भाजपा का बेरोजगारी भत्ता आंदोलन

इस दौरान पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने उपस्थित लोगों को हेमंत सोरेन के द्वारा चुनाव से पूर्व किए गए वादों को याद दिलाते हुए दोहराया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव के पूर्व झारखंड के युवाओं से वादा किया था कि 500000 नौकरी प्रत्येक वर्ष या फिर 5000 – 7000 रुपया बेरोजगारी भत्ता देंगे. साथ ही उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया था कि वह झारखंड आंदोलनकारी दिशुम गुरु शिबू सोरेन के बेटे हैं. युवाओं से झूठ नहीं बोलेंगे पर चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले युवाओं को ही बाहर का रास्ता दिखला दिया. इसी के खिलाफ गूंगी बहरी सरकार को उनका किया वादा याद दिलाने के लिए पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में हजारों के संख्या में सड़क पर उतरकर युवाओं ने घंटा बजाओ और सरकार जगाओ कार्यक्रम कर भत्ता की मांग की. इस दौरान “निकम्मी सरकार गद्दी छोड़ो” आदि नारा दिया गया.

आंदोलन करते भाजपा

हर मोर्चे पर विफल हेमंत सरकार

इस अवसर पर पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार नित्य नई वादा कर रही है और पुराने को भूल रही है. झारखंड की हालत ऐसा बना कर रख दिए हैं की कर्ज लेकर के ब्याज भरना पड़ रहा हैं और जनता से झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं. कानून व्यवस्था की हालत ऐसी है की महिला सड़क पर निकलने में डरती है. आए दिन बलात्कार महिला उत्पीड़न की घटना हो रही है. युवा जो कि किसी परिवार और राज्य का भविष्य होता है. उनके लिए रोजगार कैसे मिले इस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं हैं. जनता ने मन बना लिया है की हर मोर्चे पर विफल हेमंत सरकार की विदाई तय है.

मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपते भाजपाई

युवाओं को छल रहा हेमंत सरकार

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार युवा से जहां छल कर रहा हैं, वंही वन अधिकार पट्टा के लिए लाखों लोगों ने आवेदन दिए, जिस पर अब तक कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. हेमंत सरकार में सारी खदानें बंद है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी तो सभी खदानें खुलेंगी और सभी स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगा.

ये रहे मौजूद

इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में राई भूमिज, रानी कारुवा, चन्द्रमोहन गोप, विपीन पुरती, मंगल गिलुवा, शम्भु हाजरा, राजा तिर्की, सुकेश सिंह, देवकी कुमारी, राजेश कोड़ा, केशव पाठक, घनश्याम कोड़ा, बुढन कोड़ा, जयराम बोबोंगा, गुरुचरण गोप, विनीत गोप, विक्रम तिरिया, शैलेन्द्र लागुरी, पवन सिंह, दुष्यंत खिलार , रामलाल गोप, रामेश्वर बहान्दा , आसना बिरुवा, चरण कोड़ा, बसंत गोप, नरसिंह कोड़ा, अश्विनी चातर, हरिचरण साण्डील, प्रभात प्रधान, भरत गोप, महेश केराई, दास महाराणा, पप्पू बेहरा, हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : http://कंफ्यूजन में है हेमंत सरकार, राजनीतिक लाभ के लिए लाया है 1932 खतियान: अर्जुन मुंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में चुनाव से पहले ‘खेला’ होने की आशंका, इंद्रा बस्ती में बाहरी लोगों के जमावड़े से सनसनी, जमशेदपुर से आए लोग कर रहे हैं कैंप; चुनाव आयोग और फ्लाइंग स्क्वाड टीम के लिए चुनौती