कारवां बस ने स्कूटी सवार चाईबासा के युवक को रौंदा, घटना स्थल पर ही हुई मौत

Chaibasa (चाईबासा) : चाईबासा-हाता मुख्य सड़क छोटा सिजुलता नवोदय विद्यालय हेसल के पास कारवां बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंद डाला. इस सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है.

इसे भी पढ़ें : सड़क पर बने दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे गड्ढों को ठीक करवाया जाए : त्रिशानु

सड़क दुर्घटना

ग्रामीणों के अनुसार टाटा से कारवां बस तेज रफ्तार से चाईबासा की ओर जा रही थी. इसी दौरान सिजुलता नवोदय विद्यालय के समीप मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया और स्कूटी सवार युवक को रौंदते हुए तेज रफ्तार में भागने लगी. इस घटना के बाद गांव के कुछ ग्रामीणों ने बस को दूसरे वहान से दौड़ा कर खोकरो नामक गाँव के समीप रूकवाया और कारवां बस में सवार यात्रियों को उतार दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने बस के कांच को तोड़ दिया. वंही सड़क भी जाम कर दिया. इस जाम के कारण सड़क पर लंबी कतार लग गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. सड़क जाम को खुलवाया. इस दौरान राजनगर थाना प्रभारी ने पहुंचकर बस चालक को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे और युवक के शव और स्कूटी को कब्जे में लेकर थाना ले गए. मृतक की पहचान चाईबासा महुलसाई के रितेश कुमार होनहागा के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें : http://राजनगर: सड़क दुर्घटना में मंत्री चम्पई सोरेन के करीबी झामुमो नेता सह बीस सूत्री अध्यक्ष धरमा मुर्मु की मौत, प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से शांत हुआ मामला, देखे पूरी ख़बर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *