Saraikela BJP Office Champai Grand Welcome: भाजपा पार्टी कार्यालय में चंपाई के स्वागत में सैलाब, कहा आदिवासियों का विकास भाजपा ही कर सकती

सरायकेला खरसावां: भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन पहली बार जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में उनके समर्थक भी साथ रहे।

ये भी पढ़े: Saraikela CM hemant Soren In Gamharia: कोल्हान टाइगर के गढ़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा को लिया आढ़े हाथों, चंपाई का नहीं किया जिक्र, मंईयां सम्मान योजना राशि वितरण कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धि
सरायकेला भाजपा पार्टी कार्यालय में जनसमूह को संबोधित करते चंपाई
भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंत्री चंपई सोरेन एवं उनके पुत्र सिमल सोरेन स्वागत किया। कार्यक्रम में समर्थकों की भीड़ को देखते हुए जल्दबाजी में कार्यक्रम का समापन करना पड़ा। इस दौरान मंत्री चंपाई ने कहा देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर विश्वास करके भारतीय जनता पार्टी में मै सदस्य ग्रहण किया हूं, पार्टी के प्रति मेरी गहरा विश्वास है, उन्होंने कहा कि इस पार्टी में रहकर हुए घुसपेठियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और आदिवासियों के हित की लड़ाई लड़ेंगे ।उन्होंने कहा कि आदिवासियों की विकास एक झारखंड जटिल मुद्दा है इसे भाजपा ही ठीक कर सकती है , इसलिए हम भाजपा में आए हैं। राज्य के आदिवासी आज खतरे में है और हम भाजपा में रहकर इन आदिवासियों पर हो रहे विभिन्न अत्याचार के प्रति लड़ाई लड़ेंगे, आदिवासियों को उनके हक व अधिकार दिलाएंगे ।उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज संपदा से भरा हुआ है और एक सोने की चिड़िया है इसे हम संवारने का काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, गणेश महाली, बद्री दरोगा ,मीनाक्षी पटनायक, मनोज चौधरी, सानंद आचार्य, लिपू महंती ,बडबाबू सिंहदेव, रीता दुबे, चित्रा पटनायक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप