Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The News24 LiveThe News24 Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • State
      • Bihar
      • Jharkhand
      • Orissa
    • Local
      • Chaibasa
      • Chakradharpur
      • Jagnnathpur
      • Jamshedpur
      • Kharswan
      • Novamundi
      • Seraikela-Kharsawan
      • Adityapur
      • Chandil
    • India
    • Business
    • Election
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Special Report
    The News24 LiveThe News24 Live
    Home»#Local»Seraikela-Kharsawan»Saraikela JMM Sammelan: बग़ैर चंपाई सरायकेला में झामुमो विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित, कोल्हान के विधायक, सांसद ,मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कोल्हान में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता
    Seraikela-Kharsawan

    Saraikela JMM Sammelan: बग़ैर चंपाई सरायकेला में झामुमो विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित, कोल्हान के विधायक, सांसद ,मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कोल्हान में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता

    By The News24 Live05/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

    Saraikela: चंपाई सोरेन के झामुमो को छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा को कोल्हान में बिखरने से बचाने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक, सांसद और मंत्री चट्टानी एकजुटाता का परिचय दे रहे हैं। गुरुवार को सरायकेला के टाउन हॉल में आयोजित हुए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में झामुमो के नेताओं ने राज्य में बदले राजनीतिक परिस्थिति में पार्टी कैडरों से संयमित रहकर पार्टी को चुनावी किला फ़तह करने का निर्देश दिया।

    ये भी पढें: KOLHAN jmm Mla -Mp Meeting: कोल्हान टाईगर चम्पाई के गढ़ हेमंत की धमक बढ़ाने जूटे झामुमों के विधायक – मंत्री, कहा चंपाई का जाना कोई फ़ैक्टर नहीं
    आयोजित सरायकेला विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक निरल पूर्ति, विधायक सविता महतो, विधायक समीर महंती, विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पूर्व झामुमो के नेताओं ने पदयात्रा कर सरायकेला गोप बंधु चौक से टाउन हॉल पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई है। 60 साल पेंशन की उम्र को महिलाओं के लिए 50 साल किया। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में 21 वर्ष की महिलाओं के बदले अब 18 वर्ष की बहनों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकट परिस्थिति में भी कार्यकर्ताओं ने एकजुट का परिचय दिया है। निश्चित तौर पर यह चुनाव में बेहतर परिणाम लाएगा।

    बांग्लादेशी घुसपैठियों बीजेपी का राजनीतिक स्टंट: दीपक बिरुवा

    कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही कार्यक्रम है और कार्यक्रम से संगठन है। झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पार्टी में नहीं रहने के मुद्दे पर पत्रकारों से पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि किसी के आने या जाने से संगठन को फर्क नहीं पड़ेगा। राजनीतिक हालात बनते बिगड़ते रहते हैं। कार्यकर्ता एकजुट हैम बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर दीपक बिरुवा ने कहा कि जिनके जिम्मे में सीमा सुरक्षा है वे इसे चुनावी स्टंट बना रहे है।कार्यकर्ता सम्मेलन को विधायक मंगल कालिंदी, समीर मोहंती, सविता महतो ,सांसद जोबा मांझी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा, जिसमें सेवानिवृत शिक्षक पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी शामिल रहे।
    #jmm #saraikela news adityapur adityapur news chaibasa news DC saraikela saraikela आदित्यपुर पुलिस चाईबासा न्यूज झामुमो पश्चिम सिंहभूम सरायकेला की खबरें सरायकेला जिला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    The News24 Live
    • Website

    Journalist

    Related Posts

    Adityapur Nisha Upadhyay Bhajan: एमआईजी मैदान में निशा उपाध्याय और कृष्णमूर्ति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, काली पूजा भजन संध्या में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने भक्ति रस में डुबोया

    22/10/2025

    संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    22/10/2025

    सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव

    22/10/2025
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.