Saraikela BJP Raisumari: चंपाई के आने के बाद भी सरायकेला विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चयन के लिए रायसुमारी

Saraikela (सरायकेला) : भाजपा की एक बैठक बुधवार को जिला मुख्यालय सरायकेला के जिला पार्टी कार्यालय मे हुई. जिसमें सरायकेला विधानसभा चुनाव को लेकर सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के चयन को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की गई.

इसे भी पढ़ें : Saraikela welcome of Chief Minister Champai Soren: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का सरायकेला बिरसा चौक और कांड्रा मोड में हुआ भव्य स्वागत, स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

इस मौके पर राज्यसभा सांसद सह विधानसभा के पर्यवेक्षक आदित्य साहू उपस्थित रहे. उनके देखरेख में भाजपा के सभी मंच, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं से एक-एक कर उम्मीदवार का चयन को लेकर राय लिया गया. इस दौरान लगभग ढाई सौ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लिखित रूप से अपने विचार व्यक्त किया. पर्यवेक्षक सांसद आदित्य साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ररायसुमारी के बाद प्रदेश को लिखित रूप से सभी जानकारी साझा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गोपनीय है कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी ही उम्मीदवार का चयन करेंगे.

इसे भी पढ़ें : http://हम सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से कोल्हान में खिलेगा कमल, झारखंड में बनेगा सरकार और राज्य का मिलकर करेंगे सर्वांगीण विकास – चंपई सोरेन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *