Saraikela Mahila Congress: महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस 15 को, सदस्यता अभियान की होगी शुरुआत

Adityapur:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर पूरे देश भर में महिला कांग्रेस द्वारा 15 सितंबर को स्थापना दिवस सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।इसे लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में भी जिला अध्यक्ष बैजयंती बारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होगा।

ये भी पढ़े: Adityapur Congress Pradesh Adhyaksh Samvaad: कांग्रेस को कांग्रेस से खतरा भाजपा से नहीं: केशव महतो कमलेश, चंपाई को हर हाल में है हारना: बालमुचू, कांग्रेस संवाद कार्यक्रम में बनी चुनावी रणनीति

महिला कांग्रेस द्वारा 15 सितंबर को 40 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सरायकेला खरसावां महिला जिला अध्यक्ष बैजयंती बारी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है। इस मौके पर सदस्यता अभियान की भी शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मुख्य रूप से जिला प्रभारी दशमिता हायबुरु, सुमन, सुनीता, शोमी हेम्ब्रम, सुरभि, नगर अध्यक्ष दुर्गा देवी, सविता कुमारी समेत महिला कमेटी सदस्य जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *