Adityapur Accident Death: ड्यूटी जा रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत

Adityapur:आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग सुधा डेयरी मोड़ के पास सोमवार सुबह अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आकर ड्यूटी जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई।

ये भी पढ़े:- Saraikela Accident Day : सड़क दुर्घटना में एक कारोबारी समेत ड्यूटी जा रहे युवक की मौत

घटनास्थल पर मृतक का पड़ा बाइक

मृत बाइक सवार की पहचान रामाकांत झा (46 वर्ष) के रूप में की गई है. जो सोमवार सुबह गम्हरिया स्थित रेक्स हाइड्रोलिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था. इस बीच सुधा डेयरी मोड़ के पास तकरीबन 7:30 बजे  अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसके मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टक्कर मारने वाले टैंकर को ज़ब्त कर लिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *