Adityapur Football Maidan Kali Puja Bhumi puja :फुटबॉल मैदान सार्वजनिन काली पूजा का भूमि पूजन संपन्न, भव्य तरीके से होगी पूजा

Adityapur: आदित्यपुर फुटबॉल मैदान स्थित सार्वजनिन काली पूजा कमेटी द्वारा इस बार भी भव्य तरीके से काली पूजा का आयोजन होगा। रविवार को काली पूजा पंडाल निर्माण से पूर्व भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसे बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य व गणमान्य लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े:- आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान का हुआ भूमिपूजन, गोल्डेन जुबली मनाएगी पूजा कमिटी

भूमि पूजन में शामिल सम्मानित अतिथि

फुटबॉल मैदान काली पूजा कमेटी द्वारा इस वर्ष भी काल्पनिक आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा।रविवार को संपन्न हुए भूमि पूजन में सम्मानित अतिथियों के रूप में पूर्व लोक अभियोजक जयप्रकाश, राजेश कुमार मुन्ना ,रंजीत प्रधान, रुद्र प्रताप महतो, देवव्रत घोष ,कमेटी के अध्यक्ष झामुमो नेता पवित्रो बर्मन, संरक्षक अंजन दास, सुशील मंडल, महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मानिक दास,कार्यकारिणी सदस्य में रतन गोप, गोपाल दास, झंटू दास, अशोक घोष ,पुजारी बाबू पांडा, विमल महतो आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि सन 1972 से यहां प्रतिवर्ष काली पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। इस मौके पर आयोजित होने वाले काली पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम ,बालक भोज, वस्त्र वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वही पूजा पंडाल का उद्घाटन 31 अक्टूबर की शाम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चपाई सोरेन ,समाजसेवी शेखर डे, आरके सिन्हा द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला नगर पंचायत

Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”